Homeऔषधीय फसलेंमशरूम की खेती हिंदी में – पूरी जानकारी 

मशरूम की खेती हिंदी में – पूरी जानकारी 

क्या आप कम लागत में ज़्यादा मुनाफ़ा देने वाला कृषि बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो मशरूम की खेती (Mushroom Farming) आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। भारत में मशरूम की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है – चाहे होटल इंडस्ट्री हो, सुपरमार्केट हों या एक्सपोर्ट मार्केट। अच्छी बात यह है कि इसे छोटे कमरे, शेड या यहां तक कि घर की बालकनी में भी उगाया जा सकता है।

इस ब्लॉग में हम मशरूम की खेती हिंदी में पूरी डिटेल से समझेंगे – किस्में, सही मौसम, बीज (Spawn) कहां से खरीदें, पूरी खेती प्रक्रिया, लागत-मुनाफा और सरकारी सब्सिडी तक सब कुछ।

मशरूम की खेती क्या है?

मशरूम एक फंगस-आधारित खाद्य फसल है, जिसे मिट्टी रहित माध्यम (जैसे पुआल, कंपोस्ट, आरी की भस्म) में उगाया जाता है। यह पौधा नहीं है लेकिन प्रोटीन से भरपूर है, इसलिए इसे “Vegetarian Meat” भी कहा जाता है।

मशरूम का पोषण मूल्य और बाजार में डिमांड

प्रोटीन: 20-25% तक

फाइबर: पाचन के लिए अच्छा

विटामिन B और D: इम्युनिटी और हड्डियों के लिए ज़रूरी

Low Fat & Zero Cholesterol: डायबिटीज़ और हार्ट पेशेंट के लिए हेल्दी

मशरूम की खेती कहा होती हैं 

पहले मशरूम खेती हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में सीमित थी, लेकिन अब यह उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत तक फैल चुकी है। ICAR के अनुसार, भारत हर साल करीब 3.5 लाख टन मशरूम का उत्पादन कर रहा है, लेकिन डिमांड अभी भी सप्लाई से ज्यादा है।

भारत में मशरूम की डिमांड 2024 – 2030 तक 12.7% compound annual growth rate (CAGR) की दर से बढ़ने की संभावना है (Source : Indian Mushroom Market Report, 2030)

मशरूम की खेती का महत्व और मांग

स्वास्थ्य लाभ: मशरूम Protein-rich Superfood है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

बढ़ती मांग: होटल इंडस्ट्री, क्लाउड किचन और हेल्थ-कॉन्शियस युवाओं में मशरूम की खपत लगातार बढ़ रही है।

किसानों के लिए मुनाफा: मशरूम खेती में ज़मीन की बहुत कम जरूरत होती है, और यह 45-60 दिनों में तैयार हो जाता है – यानी साल में कई बार फसल ली जा सकती है।

मशरूम की किस्में

1. बटन मशरूम (Button Mushroom)

Button mushroom ताजा बटन मशरूम का ढेर – मशरूम की खेती हिंदी
  • सबसे ज्यादा लोकप्रिय किस्म।
  • तापमान: 15-22°C
  • Production Cycle: 45-50 दिन
  • Market Price: ₹120-180/kg
  • उपयुक्त: विंटर सीजन

2. ढिगरी मशरूम (Oyster Mushroom)

ताजे ऑयस्टर मशरूम क्लस्टर – मशरूम की खेती हिंदी
  • तापमान: 20-30°C
  • Production: 30-35 दिन
  • Easy Cultivation: Beginner-friendly
  • Market Price: ₹100-150/kg

3. मिल्की मशरूम (Milky Mushroom)

ताजे मिल्की मशरूम का क्लोज़-अप – मशरूम की खेती हिंदी
  • तापमान: 25-35°C
  • Suitable for: South & Central India
  • Market Price: ₹150-200/kg

किस्म चुनने से पहले ध्यान दें:

  1. आसपास के होटल/थोक बाजार में मांग
  2. आपके क्षेत्र का तापमान और नमी
  3. सेलिंग चैनल (Local Market vs Export)

सही मौसम और तापमान

मशरूम किस्म आदर्श तापमान नमी (%) मौसम
बटन 15-22°C 80-90 सर्दी
ऑयस्टर 20-30°C 70-85 मानसून/सर्दी
मिल्की 25-35°C 80-90 गर्मी
शीटाके 12-20°C 85-90 ठंडा क्षेत्र

मशरूम बीज (Spawn) कैसे प्राप्त करें

Spawn का मतलब: मशरूम का “बीज” यानी माइसीलियम युक्त दाने

भरोसेमंद स्रोत:

  1. ICAR-DMR, सोलन (HP)
  2. राज्य कृषि विश्वविद्यालय
  3. IndiaMART
  4. Amazon & Flipkart

Mushroom ki kheti kaise ki jaati hai: पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)

1. माध्यम तैयार करना 

मशरूम की खेती के लिए गेहूं का पुआल

गेहूं का पुआल को 2-3 दिन पानी में भिगोएँ या कम्पोस्ट खाद तैयार करें। 

फिर गेहूं के पुआल को धूप में (40-50 डिग्री सेल्सियस) पर 30-40 घंटे तक रखें। 

2. बीज (Spawn) को मिलाना 

मशरूम का बीज

पुआल को 5-7kg बैग में भरें

हर 4-5 इंच पर spawn की लेयर डालें

बैग के मुंह को बंद कर दें

3. Incubation अवधि और देखभाल

मशरूम का बैग डार्क कमरे में

बैग को डार्क कमरे में 20-25°C पर रखें

15-20 दिन में सफेद माइसीलियम पूरे बैग में फैल जाएगा

4. Harvesting (मशरूम को कब और कैसे तोड़े)

बटन मशरूम को तोड़ना

मशरूम का सिरा पूरी तरह खुलने से पहले तोड़ें

साफ चाकू या हाथ से हल्के से मोड़कर निकालें

लागत और मुनाफा विश्लेषण (ROI Table)

मद अनुमानित लागत (₹)
100 बैग के लिए पुआल 3,500
Spawn (5kg) 1,500 (Approx ₹300 per kg)
पाश्चराइजेशन और सेटअप 4,000
बिजली-पानी 1,000
कुल निवेश 10,000

मशरूम की खेती से लाभ

प्रति बैग औसतन 1.5-2kg मशरूम

कुल उत्पादन: 150-200kg

बिक्री मूल्य: ₹120/kg

कुल आय: ₹24,000

लाभ = कुल आय – कुल निवेश 

लाभ = ₹24,000 – ₹10,000

लाभ = ₹14,000 

मशरूम की खेती घर पर कैसे करें (Step- by- Step)

अगर आप घर पर मशरूम उगाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान steps को फॉलो करें:

1. ज़रूरी सामान इकट्ठा करें:

मशरूम के बीज (Spawn)

गेहूं का भूसा या धान की पराली

कम्पोस्ट खाद

प्लास्टिक बैग या ट्रे/कंटेनर

2. स्थान का चयन करें:

अंधेरी, ठंडी और हवादार जगह चुनें

आदर्श तापमान: 20-25°C

नमी: 80-90%

3. भूसा तैयार करें:

भूसे को 12-16 घंटे पानी में भिगोएँ

अतिरिक्त पानी निचोड़ लें

स्वच्छ ढेर बनाएं और हल्का सूखने दें

4. बीज मिलाएँ:

भूसे में मशरूम का स्पॉन अच्छी तरह मिलाएँ

मिश्रण को प्लास्टिक बैग में भरें

5. बैग में छेद करें:

बैग में छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि हवा और नमी बनी रहे

6. Incubation अवधि:

बैग को 20 दिनों तक अंधेरे कमरे में रखें

इस दौरान माइसीलियम पूरे बैग में फैल जाएगा

7. नमी बनाए रखें:

बैग को ऐसी जगह रखें जहाँ हल्का अंधेरा और नमी हो

रोजाना हल्का पानी छिड़कें

8. कटाई (Harvesting):

3-5 दिनों में बैग से मशरूम निकलने लगेंगे

पूरी तरह खुलने से पहले तोड़ लें ताकि क्वालिटी बनी रहे

✅ Tip: घर पर छोटे सेटअप से शुरुआत करें (10-15 बैग) ताकि आपको प्रोसेस समझ आए और बाद में बड़े पैमाने पर कर सके।

मशरूम की खेती के नुकसान

हालाँकि मशरूम की खेती मुनाफ़ेदार बिजनेस है, लेकिन इसमें कुछ चुनौतियाँ और जोखिम भी हैं जिन्हें जानना ज़रूरी है:

1. रोग और कीट संक्रमण

फफूंद (Fungus): ग्रीन मोल्ड, ब्लैक मोल्ड या ऑलिव ग्रीन मोल्ड जैसे फंगस माइसीलियम के फैलाव को रोकते हैं। इससे फसल की क्वालिटी और उत्पादन कम हो जाता है।

बैक्टीरिया (Bacteria): बैक्टीरियल ब्लॉच जैसी बीमारियाँ मशरूम को सड़ने लगती हैं।

कीट-पतंगे: मक्खियाँ और अन्य कीट मशरूम पर अंडे देकर फसल को खराब कर सकते हैं।

सूत्रकृमि (Nematodes): माइसीलियम खाकर उत्पादन घटा देते हैं।

2. संदूषण का खतरा

दूषित सब्सट्रेट या हवा में मौजूद बीजाणु बैग को संक्रमित कर सकते हैं।

इससे पूरी मशरूम खराब हो सकती है।

3. साफ-सफाई और वेंटिलेशन की कमी

यदि कमरे में उचित वेंटिलेशन न हो तो बुलबुला रोग (Bubble Disease) जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

नमी ज्यादा या कम होने से फसल खराब हो सकती है।

4. स्वास्थ्य संबंधी जोखिम

बीजाणु एलर्जी: हवा में फैले बीजाणु कुछ लोगों में एलर्जी या सांस की समस्या पैदा कर सकते हैं।

लंबे समय तक बंद कमरे में काम करने से श्वसन संबंधी दिक्कत हो सकती है।

5. मार्केट रिस्क

शेल्फ लाइफ कम: मशरूम जल्दी खराब हो जाते हैं, 24-48 घंटे में बेचने की जरूरत होती है।

भाव में उतार-चढ़ाव: मंडी में दाम कम होने पर किसानों को नुकसान हो सकता है।

6. तापमान और नमी नियंत्रण

मशरूम को उगाने के लिए निश्चित तापमान (20-25°C) होना चाहिए।

अचानक तापमान में बदलाव से पूरी फसल खराब हो सकती है।

सरकारी सब्सिडी और ट्रेनिंग प्रोग्राम

NABARD: कोल्ड चेंबर और शेड हाउस पर 35-50% सब्सिडी

ICAR & State Agri Universities: ट्रेनिंग प्रोग्राम

State Subsidy: हर राज्य की अपनी योजना

राज्य ट्रेनिंग सेंटर
पंजाब PAU, लुधियाना
HP DMR, सोलन
MP JNKVV, जबलपुर
बिहार RAU, समस्तीपुर

मशरूम की खेती से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)

उत्तर: मशरूम की खेती के लिए भूसा या धान की पराली को पाश्चराइज करके उसमें स्पॉन (बीज) मिलाया जाता है। बैग में भरकर 20 दिन अंधेरे कमरे में रखा जाता है और फिर नमी बनाए रखने पर 3-4 दिनों में मशरूम उगने लगते हैं।

उत्तर: जिन लोगों को फूड एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, या इम्युनिटी से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें मशरूम खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

उत्तर: मशरूम स्पॉन की कीमत औसतन ₹300-₹500 प्रति किलो होती है। सरकारी संस्थानों और ICAR लैब से यह थोड़ा सस्ता भी मिल सकता है।

उत्तर: छोटे सेटअप (100 बैग) के लिए औसतन ₹10,000-₹12,000 निवेश लगता है, जिसमें पुआल, स्पॉन, सेटअप और बिजली-पानी का खर्च शामिल है।

उत्तर: मशरूम को शाकाहारी भोजन माना जाता है क्योंकि यह फंगस आधारित है और इसमें कोई पशु उत्पाद नहीं होता।

उत्तर: औसतन 20 दिन में माइसीलियम फैलता है और 3-5 दिनों में मशरूम निकलने लगते हैं। पूरी फसल 45-60 दिनों में तैयार हो जाती है।

उत्तर:
बटन मशरूम: सर्दियों में।
ऑयस्टर मशरूम: मानसून और सर्दी।
मिल्की मशरूम: गर्मियों में।

Nitin Gami
Nitin Gami
मैं Nitin Gami हूँ, KisanVaani.in का निर्माता और मुख्य लेखक। मैंने Lovely Professional University, जालंधर (पंजाब) से B.Sc. Agriculture की पढ़ाई की है। मैंने खेती को सिर्फ कॉलेज की किताबों से नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल से, किसानों से मिलकर और खुद सीखकर समझा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments